कांग्रेस नोटबंदी के चार साल पूरा होने के मौके पर रविवार को ‘विश्वासघात दिवस’ मनाएगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘नोटबंदी को चार साल पूरा हो रहे हैं जो मोदी सरकार का त्रासदीपूर्ण निर्णय था। कांग्रेस आठ नवंबर को ‘विश्वासघात दिवस’ मनाएगी।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालयों में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर नोटबंदी के दुष्प्रभावों के बारे में जनता को बताएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी जिसके तहत 500 और 1000 रूपये के नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



