देहरादून : ममता बनर्जी और सीबीआई का मामला दिनों-दिन पेचीदा होता जा रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ममता बनर्जी का केंद्र सरकार के खिलाफ धरना जारी है। गौर हो कि शारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई के कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने की कोशिश के खिलाफ ममता धरने पर बैठी हैं। ममता के प्रदर्शन को विपक्षी दलों का भी साथ मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुला समर्थन दिया है।
राहुल के समर्थन के एलान के साथ ही कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी ममता बनर्जी को समर्थन देते हुए लिखा है कि लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई में कांग्रेस ममता का साथ खड़ी है। उन्होंने राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात भी कही है। वहीं दूसरे दल भी ममता बनर्जी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, शरद पवार, लालू यादव, अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया है।


Download Android App
Download iOS App



