तृप्ति देसाई के सबरीमाला आने के निर्णय के पीछे साजिश की आशंका : देवस्वओम

Summary :

मंत्री ने आरोप लगाया कि यह कदम सबरीमाला में शांतिपूर्ण तीर्थयात्रा में बाधा उत्पन्न करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने देसाई के नेतृत्व में सबरीमाला की ओर बढ़े समूह पर किए सवाल पर यह बयान दिया।

केरल देवस्वओम मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने मंगलवार को महिला अधिकारों की कार्यकर्ता तृप्ति देसाई के सबरीमाला आने के निर्णय के पीछे कोई साजिश होने का आरोप लगाया। सुरेंद्रन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सरकार को तृप्ति देसाई के सबरीमाला  आने के निर्णय के पीछे किसी साजिश की आशंका है। वह पुणे से आई हैं और संघ तथा बीजेपी में उनकी अच्छी पकड़ है।’’ 
मंत्री ने आरोप लगाया कि यह कदम सबरीमाला में शांतिपूर्ण तीर्थयात्रा में बाधा उत्पन्न करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने देसाई के नेतृत्व में सबरीमाला की ओर बढ़े समूह पर किए सवाल पर यह बयान दिया। अभी वह समूह कोच्चि के पुलिस आयुक्तालय में मौजूद है। 

केरल : सबरीमला श्रद्धालुओं क ऊपर गिरा पेड़, 11 लोग घायल

देसाई और कार्यकर्ताओं का विरोध करने के लिए बढ़ी संख्या में अयप्पा श्रद्धालु और बीजेपी  कार्यकर्ता आयुक्तालय के बाहर एकत्रित हैं। दरअसल आज सुबह महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंची थी।

Desk Team