बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं। मध्य प्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया। इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने क्षत्रियों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत दे डाली।
उन्होंने अपने बयान में कहा, क्षत्रिय को क्षत्रिय कह दो, बुरा नहीं लगता। ब्राह्मण को ब्राह्मण कह दो, बुरा नहीं लगा। वैश्य को वैश्य कह दो, बुरा नहीं लगता। शूद्र को शूद्र कह दो, बुरा लग जाता है। कारण क्या है? क्योंकि समझ नहीं पाते। क्षत्रियों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा, क्षत्रिय हमेशा राष्ट्र की रक्षा करता है। जनसंख्या नियंत्रण कानून उन लोगों पर लागू हो, जिन्हें राष्ट्र घात के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
जयललिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में द्रमुक के ए राजा पर मामला दर्ज
उन्होंने कहा है कि यह कानून उन लोगों पर लागू होना चाहिए जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं। राष्ट्र की रक्षा क्षत्रिय करते हैं, उन्हें अधिक संख्या में बच्चे पैदा करना चाहिए। अपनी संतानों को अधिक पैदा करें। क्षत्रिय कुल खत्म हो जाएगा तो राष्ट्र की रक्षा कौन करेगा।
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए संतान पैदा कीजिए सैनिक बनाइए। उन्होंने आरक्षण को लेकर कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण हो, जो गरीब हैं उनको आरक्षण मिले। अपना जीवन अच्छा बिता सकें यह आरक्षण है। उन्होंने दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राष्ट्र को अपमानित करते हैं, भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वह क्षत्रिय नहीं होते। वे लोग भगवा का अपमान करते हैं, हिंदुत्व का अपमान करते हैं, ऐसी शब्द बोलने वाले लोगों को राजा नहीं कहना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



