धोखाधड़ी का आरोप लगा कर कांग्रेस से नाता तोड़ चुके पार्टी के पूर्व विधायक तथा राष्ट्रीय सचिव अल्पेश ठाकोर की अध्यक्षता वाले उनके जातीय संगठन गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना की कोर समिति ने आज उन्हें तथा उनके साथ विपक्षी दल को छोडने वाले एक अन्य विधायक धवलसिंह झाला को सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने की औपचारिक अनुमति दे दी।
संगठन की कार्यसमिति की आज यहां अल्पेश की गैर मौजूदगी में उनके आवास पर हुई बैठक के बाद बायड के पूर्व विधायक झाला ने कहा कि समिति ने राधनपुर के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को जल्द ही बीजेपी नेताओं से बात कर दल में शामिल होने की तिथि वगैरह निर्धारित करने के लिए अधिकृत किया है।
PM मोदी ने असम के CM सोनोवाल से फोन पर की बात, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
संगठन का मानना है कि सत्तारूढ़ दल में रह कर अपनी जाति तथा गरीबों की बेहतर ढंग से सेवा की जा सकती है। ज्ञातव्य है पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व काफी धूमधाम से कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने वाले अल्पेश ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले गत 10 अप्रैल को पार्टी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सभी पद छोड़ने का ऐलान कर दिया।
5 जुलाई को गुजरात की दो राज्यसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में उन्होंने और उनके करीबी झाला ने बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के बाद विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उनका बीजेपी में शामिल होना पहले से ही तय माना जा रहा था।
पूर्व में अल्पेश को राष्ट्रीय सचिव तथा बिहार का सह प्रभारी बनाने वाली कांग्रेस ने उन पर दल में रहते हुए ही पार्टी विरोधी गतिविधि करने तथा राज्यसभा चुनाव में व्हिप का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तथा झाला को छह साल तक चुनाव लड़ने से अयोज्ञ ठहराने के लिए कदम उठाने की बात कही है।


Download Android App
Download iOS App



