मुंबई: महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 6,330 मामले सामने आए जिनके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,86,626 हो गई है, वहीं 125 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य में पहली बार एक दिन में संक्रमण के मामले 6,000 के पार चले गए। अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण से मौत के 125 नये मामले सामने आने के बाद अब तक 8,178 लोगों की जान कोविड-19 के कारण जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों से अब तक 8,018 कोरोना वायरस संक्रमितों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब राज्य में 77,260 रोगियों का उपचार चल रहा है।
मुंबई में बृहस्पतिवार तक कुल 80 हजार 262 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि इस संक्रमण से 4,686 लोग की मौत हुई। बृहन्न मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,554 नए मामले सामने आए हैं जबकि 57 और लोग की संक्रमण से मौत हुई है।
आज लगातार दूसरा दिन है जब देश की औद्योगिक राजधानी में 1500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बीएमसी ने बताया कि 5,903 मरीज पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त होकर अस्पताल से घर लौटे हैं।
मुंबई में फिलहाल 24,882 लोगों का इलाज चल रहा है और 798 नए संदिग्ध मामले हैं। वहीं मुंबई के धारावी इलाके में कोविड-19 के 19 नए मामले आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,301 हो गई है। धारावी में महज 551 लोगों का इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



