मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों से चिंतित प्रदेश सरकार ने चार और जिलों बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में रविवार को लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है। राज्य के इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हर रविवार को लॉकडाउन लागू करने का फैसला पहले ही किया जा चुका है।
एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद यह जानकारी भी दी। प्रदेश के सात शहरों में शनिवार रात दस बजे शुरु होकर सोमवार सुबह छह बजे लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 की रोकथाम के लिये 26,90,646 लोगों को टीका लगाया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन तीन लाख लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अगले तीन माह में सभी लक्षित समूहों को टीका लगाया जा सके।


Download Android App
Download iOS App



