महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23,350 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख के पार पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को 328 संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 26,604 हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीजों की संख्या 6,44,400 है जबकि 2,35,857 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि 46,47,742 नमूनों की जांच की गई है। कुल मामले 9,07,212 हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 41,13,811 तक पहुंच गया है और 70,626 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 31,80,865 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



