आंध्र प्रदेश में कोरोना का कहर बरकरार, बीते 24 घंटे में 10,199 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 4.65 लाख के पार

Summary :

सरकार द्वारा जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कोविड-19 के 9,499 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी वहीं पिछले 24 घंटे में 75 मरीजों की मौत हो गयी। इस बीमारी के कारण राज्य में अब तक 4,200 लोगों की मौत हो चुकी है

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस का विस्फोट जारी है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से हरसंभव कोशिश की जा रही है, बावजूद इसके संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,199 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 4,65,730 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
सरकार द्वारा जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कोविड-19 के 9,499 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी वहीं पिछले 24 घंटे में 75 मरीजों की मौत हो गयी। इस बीमारी के कारण राज्य में अब तक 4,200 लोगों की मौत हो चुकी है। यह लगातार नौवां दिन है जब राज्य में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 3,57,829 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अभी 1,03,701 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।
बता दें देशभर में कोरोना वायरस का कहर बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 38,53,406 तक पहुंच गया है और 67,376 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 29,70,492 लोग ठीक हो चुके हैं।

Desk Team