कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 9,280 नये मामले सामने आये, जिससे बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,79,486 हो गई, वहीं 116 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,170 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिन में 6,161 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई। बृहस्पतिवार को सामने आये कोविड-19 के 9,280 नये मामलों में से 2,963 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार चार सितम्बर को शाम तक राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,79,486 लाख हो गए हैं, जिसमें 6,170 मौतें और ठीक हुए 2,74,196 लाख मरीज शामिल हैं।
विभाग ने कहा कि राज्य में 99,101 मरीज उपचाराधीन हैं जिसमें से 98,316 मरीज निर्दिष्ट अस्पतालों में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है जबकि 785 आईसीयू में हैं। अभी तक कुल 31.97 लाख नमूनों की जांच की गई हैं जिसमें से 73,192 की जांच शुक्रवार को की गई। आज की गई जांच में से 31,641 नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन से की गई।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमितों का आंकड़ा 39,36,747 तक पहुंच गया है और 68,472 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 30,37,151 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



