तमलिनाडु में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 5,976 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 4,51,827 हो गयी। संक्रमण से 79 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 7,687 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि 51,633 मरीजों का उपचार चल रहा है। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से 6,334 लोगों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 3,92,507 लोग ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को 83,699 नमूनों की जांच किए जाने के साथ अब तक कुल 51,30,741 जांच की जा चुकी है।
चेन्नई में संक्रमण के 998 मामले आए जबकि पड़ोस के कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट जिलों से कुल 784 मामले आए। चेन्नई में अब तक संक्रमण के 1,39,720 मामले आ चुके हैं। विभिन्न स्थानों से आए 25 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमितों का आंकड़ा 39,36,747 तक पहुंच गया है और 68,472 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 30,37,151 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



