महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे 219 लोगों की मौत, 6875 नए मामले

Summary :

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 6,875 नये मामले सामने आने से इसके कुल मामले बढ़कर 2,30,599 हो गए जबकि 219 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या 9,667 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 4,067 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,27,259 हो गई।
विभाग ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 93,673 उपचाररत मामले हैं। बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में अभी तक 12,22,487 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है।

Desk Team