देश में कोरोना वायरस संक्रमण ने फिर एक बार रफ्तार पकड़ ली है, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है केरल। केरल में कोरोना वायरस ने आतंक का ऐसा मंजर बनाया हुआ है, जिसके बाद सरकार की होश-फाख्ते हो गए है। केरल में लगातार चौथे दिन शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 हजार से अधिक मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 39,77,572 हो गए।
इसके साथ ही, संक्रमण की दर घटकर 18.67 प्रतिशत रह गई जो 27 अगस्त को 19.22 प्रतिशत थी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि पिछले एक दिन में राज्य में संक्रमण के 31,265 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 153 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 20,466 पर पहुंच गई। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पिछले 24 घंटे में 1,67,497 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद 37,51,666 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 2,04,896 मरीज उपचाराधीन हैं।
केरल सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए अगले सप्ताह से रात में कर्फ्यू लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक में अगले सप्ताह से राज्य में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया।
विजयन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ ऐसे इलाके में जहां साप्ताहिक संक्रमण जनसंख्या दर सात प्रतिशत से ज्यादा है, वहां सरकार ने लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। अगले सप्ताह से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। कल के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है।’’ राज्य में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी कोविड-19 के 30,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

Download Android App
Download iOS App