मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित हुआ है। हमें कुछ और दिन सख्ती करके संक्रमण की चेन को पूरी तरह तोड़ना है। लोगों की जान बचाना हमारी सबसे बड़ प्राथमिकता है।श्री चौहान आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में कोरोना का अच्छा से अच्छा इलाज सुनिश्चित करना है। आई.सी.यू। बेड्स की संख्या बढ़ई जाये।
शादियाँ आगे बढ़ई जायें। अंतिम संस्कार में सीमित व्यक्ति शामिल हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में कोरोना के दौरान हर गरीब को नि:शुल्क राशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों से प्रभारी मंत्री, कोरोना के प्रभारी अधिकारी, कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन आदि पर्याप्त मिल रहे हैं। जहाँ-जहाँ आवश्यक हो बेड्स की संख्या बढ़ई जाये।श्री चौहान ने कहा कि कुछ स्थानों से दवाओं, इंजेक्शन आदि की कालाबाजारी की शिकायतें आ रही हैं, यह हैवानियत है।
गड़बड़ करने वालों को छोड़ न जाए, उन पर सख्त कार्रवाई करें। निजी अस्पताल मरीजों से अधिक शुल्क न वसूलें, यह सुनिश्चित किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एम्बुलेंस की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित दर पर ही मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध हों।प्रदेश में कोरोना के साप्ताहिक नए प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी आई है। प्रदेश में 28 अप्रैल की स्थिति में कोरोना के साप्ताहिक नए प्रकरण 91 हजार 354 थे, वहीं 5 मई की स्थिति में ये घटकर 86 हजार 820 हो गए हैं।
प्रदेश की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 20.3 प्रतिशत है।प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 89 हजार 144 हैं। पिछले 24 घंटों में 12 हजार 319 नए प्रकरण आए हैं, वहीं 9,643 स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश की रिकवरी रेट 84.7 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1 प्रतिशत है।प्रदेश के 12 जिलों में 200 से अधिक कोरोना के नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 1817, भोपाल में 1579, ग्वालियर में 1174, जबलपुर में 826, उज्जैन में 355, रीवा में 341, शिवपुरी में 328, रतलाम में 308, धार में 252, सागर में 236, सिंगरौली में 232 तथा सतना में 231 कोरोना के नए प्रकरण आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



