कोरोना वायरस से संक्रमित संगीतकार श्रवण राठौर का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। श्रवण के बेटे ने यह जानकारी दी।
श्रवण के बेटे एवं संगीतकार संजीव राठौर ने से कहा कि कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उन्हें नाजुक हालत में एस एल रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
संजीव ने कहा, ” बृहस्पतिवार रात करीब सवा दस बजे श्रवण राठौर का निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थन करें।”
संगीत निदेशक नदीम-श्रवण की जोड़ी बॉलीवुड में खासी मशहूर रही। नदीम-श्रवण ने 90 के दशक में ”आशिकी”, ”साजन”, ”परदेस” और ”राजा हिंदुस्तानी” जैसी फिल्मों में शानदार संगीत दिया।
प्रीतम और अदनान सामी जैसी हस्तियों ने श्रवण के निधन को हिंदी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है और संगीतकार को श्रद्धांजलि दी है।


Download Android App
Download iOS App



