देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में पूरी तरह से लॉकडाउन है। वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बड़ा फैसला लिया हैं। देब ने सोमवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य में मंगलवार दो बजे से लेकर 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला लिया है।
सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में सीएम देब ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक वाहनों को चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी, दुकानों एंव वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, फैक्टरियां एवं कार्यशालाएं नहीं खुलेंगी।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़ पर पहले से ही रोक लगा दी गयी है क्योंकि सीआरपीसी की धारा 144 की निषेधाज्ञा पहले ही लगा दी गयी है। इन पाबंदियों का उल्लंघन दंडनीय अपराध माना जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लॉकडाउन से छूट होगी। किराना सामान, सब्जियां, फलों, मांस मछली, ब्रेड, दूध आदि की बिक्री, भंडारण एवं ढुलाई पर रोक नहीं होगी।


Download Android App
Download iOS App



