ओडिशा में कोरोना वायरस कहर जारी, संक्रमितो की कुल संख्या 103 हुई

Summary :

ओडिशा में कोरोना वायरस प्रकोप जारी है। राज्य में घातक बीमारी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यहां पर कोरोना वायरस के संक्रमण से एक महिला सहित तीन लोगों में पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या 103 पर पहुंच गई।

ओडिशा में कोरोना वायरस प्रकोप जारी है। राज्य में घातक बीमारी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यहां पर कोरोना वायरस के संक्रमण से एक महिला सहित तीन लोगों में पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या 103 पर पहुंच गई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि तीनों मामले सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला से सामने आए हैं। इनमें 57 वर्षीय महिला और 23 एवं 60 साल के दो पुरुष शामिल हैं। 
विभाग ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और आगे के कदम उठाए जा रहे हैं।  अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से दो लोग कोविड-19 के अन्य मरीज के संपर्क में आए थे।  उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को कुल 2,217 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई।  राज्य के 103 कोविड-19 मरीजों में से 68 अब भी संक्रमित हैं जबकि 34 ठीक हो गए हैं। भुवनेश्वर से 72 वर्षीय व्यक्ति की बीमारी के चलते छह अप्रैल को मौत हो गई थी। 

किम जोंग उन के स्वास्थ्य संबंधी अटकलों के बीच सैटेलाइट ने जारी की उनकी ट्रेन की तस्वीरें

सबसे अधिक 46 मामले खुर्दा जिले से सामने आए हैं। इसके बाद जाजपुर से 18, भद्रक से 16, बालासोर से 10 और सुंदरगढ़ से छह मामले हैं।  अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल मध्यरात्रि तक आठ प्रयोगशालाओं में कुल 22,815 नमूनों की जांच की गई है।  राज्य सरकार ने भद्रक, जाजपुर और बालासोर में कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ जाने के बाद इन तीन जिलों में बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 60 घंटे का पूर्ण बंद लागू कर दिया था।  इस हफ्ते की शुरुआत में इन तीन जिलों से कोविड-19 के 34 मामले सामने आए। 

Desk Team