प.बंगाल में कोरोना का कहर बरकरार, बीते 24 घंटे में 59 की मौत, 3190 नए केस

Summary :

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक इन नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,41,059 हो गयी है। राज्य में संक्रमण से अब तक 4665 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,190 नए केस समाने आए हैं और 59 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक इन नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,41,059 हो गयी है। राज्य में संक्रमण से अब तक 4665 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन में कहा गया कि बृहस्पतिवार से 2978 मरीज ठीक हो गए। राज्य में ठीक होने की दर 87.54 प्रतिशत है। राज्य में 25,374 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 43,815 नमूनों की जांच की गई।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों को आंकड़ा 58,18,570 तक पहुंच गया है और 92,290 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 47,56,164 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 

Desk Team