Coronavirus : कर्नाटक में वायरस के 2 नए मामले आए सामने, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10 हुई

Summary :

कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले चूका है। वाइरस ने अब तक 15 राज्यों में दस्तक दे दी है। वहीं, कर्नाटक में वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आए है।

कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले चूका है। वाइरस ने अब तक 15 राज्यों में दस्तक दे दी है. वहीं, कर्नाटक में वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आए है। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलु ने ट्वीट किया, “ कर्नाटक में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या 10 हो गई है।

दोनों को निर्धारित पृथक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों में 20 वर्षीय युवती है, जिसने हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा की थी जबकि दूसरा 60 वर्षीय व्यक्ति वह है जो पिछले हफ्ते देश में सबसे पहले इस वायरस से जान गंवाने वाले कलबुर्गी के 76 वर्षीय बुजुर्ग के संपर्क में आया था।

इससे पहले सोमवार को संक्रमित पाया गया 32 वर्षीय व्यक्ति इस महीने ही शुरुआत में लंदन की यात्रा करने के बाद अमेरिका से लौटा था। वह राज्य का आठवां व्यक्ति था जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सरकार ने कोविड-19 से लड़ने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में “वार रूम” बनाने का सोमवार को फैसला किया था।

Desk Team