कोरोना महामारी के बीच बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को अपने संचालन वाले सभी अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के रिटायर्ड होने की आयु सीमा को एक साल बढ़ने का ऐलान किया है। अस्थायी रूप से किए गए इस प्रावधान के अनुसार स्वास्थ्य कर्मी 58 की बजाय अब 59 साल के होने पर रिटायर्ड होंगे।
बीएमसी द्वारा संचालित मेडिकल कालेजों में कार्यरत प्राध्यापकों के लिए भी रिटायर्ड होने की आयु सीमा अस्थायी रूप से एक वर्ष बढ़ा दी गई है। निकाय ने कहा, “बीएमसी द्वारा संचालित सभी अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों और वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा अस्थायी रूप से एक वर्ष बढ़ा दी गई है।
यस बैंक घोटाला : 8 मई तक बढ़ी कपिल और धीरज वाधवान की CBI कस्टडी
अब वे 58 की बजाय 59 साल के होने पर सेवानिवृत्त होंगे।” बीएमसी ने कहा कि जो 58 वर्ष के होने पर सेवानिवृत्त होना चाहते हैं, उनके लिए कोई बंधन नहीं है। यह निर्णय उन स्वास्थ्य अधिकारियों पर लागू नहीं होगा जो अगले तीन महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
वहीं एक आदेश में बीएमसी ने अपने सभी कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे या तो घर से काम करें या कार्यालय में काम करें और फील्ड में न जाएं। सह-रुग्णता वाले 55 वर्ष से अधिक आयु के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिक्स सहित चिकित्सा विभाग के लोगों को 2 सप्ताह के लिए घर पर रहने की सलाह दी जाती है।


Download Android App
Download iOS App



