पुणे : पूरी दुनिया में अपने पैर पसार चुका कोरोना वायरस अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। भारत सरकार के साथ-साथ देश की सभी राज्य सरकारें इससे बचने के उपायों में अलग-अलग तरह से प्रयास करने में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि अब कोरोना वायरस के फैलने पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन पुणे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने की तैयारी में है।
पुणे के मंडलायुक्त दीपक म्हाईसेकर ने संवाददाताओं से कहा कि प्रशासन ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए रणनीति बदलने का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



