महाराष्ट्र में मुम्बई की एक स्थानीय अदालत ने कथित तौर पर उनके खिलाफ अपमानजनक सामग्री प्रकाशित करने के लिए शिवसेना सांसद राहुल शेवाले द्वारा दायर मानहानि मामले में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत के खिलाफ समन जारी किया।
न्यायालय ने दोनों नेताओं को 14 जुलाई को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
श्री राहुल शेवाले ने न्यायालय में दायर याचिका में दावा किया कि शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक लेख में उनके बारे में अपमानजनक बातें प्रकाशित की गईं।
पिछले वर्ष 29 दिसंबर को हिंदी और मराठी में प्रकाशित लेख में आरोप लगाया गया कि श्री शेवाले की दुबई और कराची में रियल एस्टेट में रुचि है। श्री शेवाले की वकील चित्रा सालुंखे ने तीन जनवरी को नोटिस भेजकर दावों के ह्मोत के बारे में पूछा था।
‘सामना’ टीम के जवाब से असंतुष्ट श्री शेवाले ने अदालत का रुख किया।


Download Android App
Download iOS App



