फडणवीस के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर अदालत ने मांगा जवाब

Summary :

बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री से उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें 2019 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से उनके निर्वाचन को चुनौती दी गई है।

अधिवक्ता सतीश उके द्वारा दायर याचिका पर न्यायमूर्ति मनीष पिटाले ने फडणवीस को नोटिस जारी किया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेता द्वारा दायर नामांकन पत्र में विसंगतियां थीं। 
उके ने आरोप लगाया कि फडणवीस ने अपने चुनाव एजेंट (नागपुर के मौजूदा महापौर) संदीप जोशी की मदद से निर्वाचन अधिकारी को प्रभावित किया और जाली हलफनामा दायर किया। 
याचिका में आरोप लगाया गया कि निर्वाचन अधिकारी ने फडणवीस पर “अनुचित मदद” की और उनका नामांकन पत्र स्वीकार किया। 
इस याचिका पर न्यायाधीश ने कहा कि “प्रतिवादी को नोटिस जारी किया जाए।’’ 

Shera Rajput