कर्नाटक में संक्रमण के 41,457 नये मामले आने के साथ ही राज्य में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 2.5 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 लोगों की मौत हुई है।
अभी तक कुल 32,88,700 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 32,88,700 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 38,465 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
अकेले बेंगलुरु में 25,595 नये मामले आए
राज्य में आज आए नये मामलों में से अकेले बेंगलुरु में 25,595 नये मामले आए हैं जबकि संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है। शहर में 4,514 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
राज्य में फिलहाल कोविड के 2,50,381 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं अभी तक कुल 29,99,825 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में आज संक्रमण की दर 22.30 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई।


Download Android App
Download iOS App



