कर्नाटक में कोरोना वायरस के 8 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद में मरीजों की संख्या बढ़कर 659 हो गयी। वहीँ राज्य के विजयपुरा में घातक बीमारी से 62 वर्षीय महिला की मौत के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 28 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उन्हें ‘क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीस’ (सीओपीडी) और दमे की शिकायत थी और तीन मई को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें विजयपुरा के एक अस्पताल के आई5सीयू में भर्ती कराया गया था। आज दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
चीन में कोरोना वायरस के 16 नए मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 82,881 हुई
विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार , ‘‘कल शाम से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक कोविड-19 के आठ नए मामले आने के बाद राज्य में वायरस के मामले बढ़कर 659 हो गए। वहीं इस महिला की मौत के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 28 हो गई।’’ उसने बताया कि नए आठ नए मामलों में संक्रमित छह पुरुष और दो महिलाएं हैं।


Download Android App
Download iOS App



