राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है कि कोविड-19 के महाराष्ट्र में सोमवार को 15,077 और गुजरात में 1,681 नए मामले सामने आए हैं। । महाराष्ट्र में सोमवार को जो संक्रमण के 15,051 नए मामले सामने आए हैं, वह 15 मार्च से अब तक सबसे कम हैं। वहीं रविवार को 18,600 नए मामले सामने आए थे, जो कि सोमवार को आए नए मामलों से करीब तीन हजार ज्यादा थे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में 33,000 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 53,95,370 हो गई।
यहां अब 2,53,367 मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने की दर 93.88 फ़ीसदी और मृत्यु दर 1.66 फ़ीसदी है। मुंबई में कोविड-19 के 666 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,05,288 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 14,826 हो गई। गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 1,681 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में मौत का यह आंकड़ा सात अप्रैल के बाद से अब तक का सबसे कम है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,09,169 हो गई, जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,66,991 हो गई। वहीं अब तक 9,833 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुजरात में स्वस्थ होने की दर 94.79 फीसदी है। यहां फिलहाल 32,345 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में एक दिन में 2,00,317 लोगों को टीके की खुराक दी गई, जिसमें से 1,12,381 लोग 18 से 44 साल के बीच के हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक 1,70,94,620 खुराक दी जा चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



