भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने परिसर में छात्रों के खिलाफ हिंसा होते रहने दी।
माकपा ने एक बयान में कहा, ‘‘देश के इस प्रमुख विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को व्यवस्थित तरीके से कम करने और इसे विघटित कराने में सहायक रहे कुलपति ने बिना किसी रोकटोक के घंटों तक हंगामा होते रहने दिया। हमले की इजाजत देने में सहअपराध के लिये कुलपति को बर्खास्त किया जाना चाहिए।’’
पार्टी ने कहा, “भारत के राष्ट्रपति को विश्वविद्यालय के ‘विजिटर’ के तौर पर कुलपति को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि परिसर में समान्य स्थिति बहाल हो।” जेएनयू में रविवार रात डंडों और रॉड से लैस नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।


Download Android App
Download iOS App



