माकपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Summary :

CPI Releases First List: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। Highlights: माकपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की सूची में केरल के 15 उम्मीदवार शामिल सूची में तमिलनाडु से दो उम्मीदवारों के नाम शामिल सूची में केरल के 15 उम्मीदवार शामिल पार्टी द्वारा ‘एक्स’ पर साझा की गई सूची में केरल के 15 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें अलाप्पुझा से मौजूदा सांसद एएम आरिफ, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा और राज्यसभा सांसद इलामारम करीम शामिल हैं। पार्टी की राज्य इकाई ने पहले…

CPI releases first list

CPI Releases First List: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।

Highlights:

  • माकपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
  • सूची में केरल के 15 उम्मीदवार शामिल
  • सूची में तमिलनाडु से दो उम्मीदवारों के नाम शामिल

सूची में केरल के 15 उम्मीदवार शामिल

पार्टी द्वारा ‘एक्स’ पर साझा की गई सूची में केरल के 15 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें अलाप्पुझा से मौजूदा सांसद एएम आरिफ, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा और राज्यसभा सांसद इलामारम करीम शामिल हैं।

पार्टी की राज्य इकाई ने पहले ही नामों की घोषणा कर दी थी

माकपा ने पश्चिम बंगाल के लिए 17 नामों की घोषणा की, जिनमें मुर्शिदाबाद से मोहम्मद सलीम का नाम भी शामिल हैं। पार्टी की राज्य इकाई ने पहले ही नामों की घोषणा कर दी थी।

सूची में तमिलनाडु से दो उम्मीदवारों के नाम शामिल

इस सूची में तमिलनाडु से दो उम्मीदवारों के नाम हैं। मदुरै से मौजूदा सांसद एस वेंकटेशन और डिंडीगुल से आर सचिदानंदम को टिकट दिया गया है। पार्टी ने बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना तथा त्रिपुरा के लिए एक-एक उम्मीदवार की भी घोषणा की।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News