क्रूज पोत पर मादक पदार्थ जब्त किये जाने के मामले में एनसीबी ने बृहस्पतिवार को फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कहा कि इस मामले में एनसीबी ने खत्री से तीसरी बार पूछताछ की है। अधिकारी ने कहा कि खत्री से लगभग चार घंटे पूछताछ की गई।
इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



