ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मोहन मांझी पर हुये हमले में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
क्योंझर के पुलिस अधीक्षक मित्रभानु महापात्र ने बताया कि रविवार को मांझी पर बम से हमला हुआ था। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि एक हमलावर कभी विधायक का बड़ा करीबी था लेकिन कुछ कारणों से बाद में उनका शत्रु बन गया।
उन्होंने बताया विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक मांझी जब क्योंझर शहर के निकट मंडूआ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे तभी उनके वाहन पर दो असामाजिक तत्वों ने बम फेंका ।
पुलिस ने बताया कि हमले में विधायक और अन्य लोग बाल बाल बच गये थे ।


Download Android App
Download iOS App



