कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद उदित राज के खिलाफ ट्विटर पर आपजत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
संतोष रंजन राय के खिलाफ शिकायत दर्ज
उदित राज के सामाजिक संगठन की ओर से नॉर्थ एवेन्यू थाने में संतोष रंजन राय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा की युवा इकाई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय द्वारा उदित राज के खिलाफ जातिगत और नस्लवादी टिप्पणी की गई।
उदित राज के संगठन का कहना है कि 13 अक्टूबर को ट्विटर यूजर ने पूर्व सांसद के खिलाफ जो टिप्पणी की वो ‘नस्लवादी और जातिवादी भेदभाव’ से संबंधित है और ऐसे में इस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
उदित राज के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ” शर्म से डूब मरो भाजपा! जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करना व रंगभेद की नीति भाजपाई मानसिकता का हिस्सा है। उदित राज एक योग्य प्रशासनिक अधिकारी व कुशल राजनेता हैं। भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।”
शर्म से डूब मरो भाजपा !जातीसूचक शब्द इस्तेमाल करना व रंगभेद की नीति भाजपाई मानसिकता का हिस्सा है।@Dr_Uditraj एक योग्य प्रशासनिक अधिकारी व कुशल राजनेता हैं। जे.पी.नड्डा जी को सार्वजनिक माफ़ी माँगनी चाहिए। pic.twitter.com/tBKu5B624h— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 14, 2021
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और रागिनी नायक तथा कई अन्य लोगों ने उदित राज के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा की है।


Download Android App
Download iOS App



