चक्रवाती तूफान बुलबुल बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। मौसम अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। मौसम विभाग ने रविवार की सुबह बताया कि समुद्री बंदरगाहों को स्थानीय सावधानी संकेत संख्या-3 फहराने की सलाह दी गई है। शनिवार की रात भूस्खलन के बाद, विभाग ने मोंगला और पायरा के समुद्री बंदरगाहों को ‘ग्रेट डेंजर सिंग्नल नंबर-10’ फहराने की सलाह दी है।
बंगाल तट से टकराया चक्रवाती तूफान बुलबुल, दो की मौत, 18 लाख लोग सुरक्षित निकाले गए
उत्तरी खाड़ी में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाओं और जहाजों को अगली सूचना तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसी बीच, तूफान के तटीय क्षेत्र में तांडव से बांग्लादेश के पटुआखाली जिले में घर में पेड़ गिर जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई है और खुलना में भी एक अन्य व्यक्ति मारा गया है।


Download Android App
Download iOS App



