चक्रवात ‘वायु’ गोवा के तट से गुजर चुका है और गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है, लेकिन चक्रवात ने गोवा में मानसून के आगमन में और देरी कर दी है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के राज्य के निदेशक के. वी. पद्गलवार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पद्गलवार ने पत्रकारों से पणजी में बातचीत करते हुए कहा,”चक्रवात गोवा को पार कर चुका है और गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। दीव, सोमनाथ, जूनागढ़ और द्वारका के क्षेत्रों के प्रभावित होने की संभावना है।
चक्रवात की हवा की गति लगभग 135 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक है।”उन्होंने कहा कि चक्रवात ने गोवा में मानसून की शुरुआत में और देरी की है। उन्होंने कहा,”हमने कहा था कि मानसून 12 से 15 जून के बीच सक्रिय होगा, लेकिन ‘वायु’ के कारण इसमें और अधिक देरी होगी।”


Download Android App
Download iOS App



