केरल के कोच्चि नौसैनिक अड्डे में मंगलवार तड़के 19 वर्षीय नौसैनिक (नाविक) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सैनिक के शरीर पर गोली लगने के निशान है। सूत्रों के मुताबिक सैनिक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी तुषार अथरी के तौर पर की गई है, जो नौसेना अड्डे पर नाइट ड्यूटी पर थे। एक अन्य सुरक्षाकर्मी को मंगलवार सुबह उसका शव मिला।
स्थानीय पुलिस में भी अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, गार्ड को एके 47 राइफल से गोली लगी है। उसका शव बैठने की मुद्रा में मिला था। शव को कलामास्सेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं सैनिक की मौत दुर्घटनावश गोली चलने की वजह से तो नहीं हुई। नौसेना ने भी इस घटना की जांच के आदेश दिए है।
अथरी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाली है। वह पिछले डेढ़ साल से नौसेना बेस में कार्यरत थे। अथरी के एक रिश्तेदार ने नौसेना के अधिकारियों को बताया कि उसकी माँ एक घातक स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित थी और इसलिए उसने मानसिक आघात को सहन करने में असमर्थ होकर आत्महत्या कर ली होगी।


Download Android App
Download iOS App



