दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार की रात को कर में सवार चार बदमाशों ने खूब हंगामा किया। बदमाशों ने फायरिंग कर चार पेट्रोल पंपों से 1.22 लाख रुपए लूट लिए। फायरिंग के दौरान पेट्रोल पंप का एक सेल्समैन छर्रे लगने से घायल भी हो गया। बता दें कि इतना ही 4 पेट्रोल पंप में लूटपाट मचाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचाया।
CCTV फुटेज की जांच कर रही है पुलिस
आपको बता दें कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। धारूहेड़ा थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
प्रोफेशनल गैंग के गुर्गों द्वारा लूट की वारदात का शक
इस हादसे के बाद हाईवे पर चार पेट्रोल पंपों पर एक के बाद एक लूट की वारदात से पेट्रोल पंप संचालकों में दहशत है। उन्होंने लूट की वारदात पर रोष भी प्रकट किया है। पुलिस को प्रोफेशनल गैंग के गुर्गों द्वारा लूट की वारदात करने का अंदेशा है। धारूहेडा थाना के अतिरिक्त सीआइए की टीमें बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



