दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 130 किलोग्राम हेरोइन को जब्त किया और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि 130 किलोग्राम भिगोये और सूखे अफगान हेरोइन को नवी मुंबई में एक कंटेनर से जब्त किया गया है।
पुलिस उपायुक्त मनीषी चंद्रा ने कहा, “चल रहे सर्च ऑपरेशन में कुल वसूली अभी 330 किलोग्राम से अधिक है, जिसका मूल्य लगभग 1,320 करोड़ रुपये है।” पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें रैकेट का सरगना दिल्ली का रहने वाला है। इसके अलावा उसके साथ कंधार का अफगानिस्तानी नागरिक गिरफ्तार हुआ है।
अफगानिस्तान के हेरात में उगाई गई इस खेप को समुद्री मार्ग से ईरान से मुंबई लाया गया था। इससे पहले ड्रग्स पर चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 200 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।


Download Android App
Download iOS App



