विश्व हिंदू परिषद की मांग- धर्म परिवर्तन के बाद SC /ST को नहीं मिलना चाहिए आरक्षण का लाभ

Summary :

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने ईसाई धर्म अपनाने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति हिन्दुओं को पहले मिल रहे आरक्षण का लाभ धर्मपरिवर्तन के बाद ना मिले यह सुनिश्चित करने की मांग केन्द्र सरकार से की है।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने ईसाई धर्म अपनाने वाले अनुसूचित जाति (Scheduled Castes) और अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribes) हिन्दुओं को पहले मिल रहे आरक्षण का लाभ धर्मपरिवर्तन के बाद ना मिले यह सुनिश्चित करने की मांग  केन्द्र सरकार से की है। 
जन जागरूकता अभियान चलाएगी VHP
VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने कहा कि जो लोग धर्मांतरण के बाद ईसाई बन गए हैं, वे अब भी दस्तावेजों में अपने हिंदू नाम और क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर रहे हैं और SC/ST की श्रेणी में आरक्षण का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। तिवारी ने कहा कि यह बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर VHP जन जागरूकता अभियान चलाएगी। विश्व हिंदू परिषद  के प्रवक्ता ने कहा, केंद्र सरकार को एक योजना बनानी चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए एक सर्वेक्षण करना चाहिए कि SC/ST समुदाय के जिन लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है, उन्हें SC/ST श्रेणी के तहत आरक्षण का लाभ ना मिले।’’

Desk Team