हल्द्वानी : रुड़की में जहरीली शराब से हुई दर्जनों लोगों की मौत से भड़के कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ता कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष रमेश गोस्वामी के नेतृत्व में रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ में एकत्र हुये।
इस दौरान जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए प्रदेश सरकार व प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा गया कि यह सरकार की नाकामी को दर्शाता हैं। मांग की गई कि मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिये।
सभा के बाद प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले किया गया। पुतला फूंकने वालों में नंदन सिंह, योगेश आर्या, शहजाद, करन गोस्वामी, सौरभ मनराल, दीप सिंह, अंकित सिंह बिष्ट, मो.इफान आदि शामिल थे।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



