नई टिहरी : टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल म्यूंडा के मनवीर सिंह इंस्पायर अवार्ड मानक की 11 व 12 फरवरी को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिकरत करने विज्ञान शिक्षक के साथ हुए रवाना। उल्लेखनीय है कि टिहरी जिले के नरेन्द्रनगर में आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में गंगा की स्वच्छता पर आधारित मशीन के मॉडल में जाखणीधार ब्लॉक से शिरकत की थी जिसमें मनवीर का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये हुआ।
विज्ञान शिक्षक हरीश सुयाल ने बताया कि छात्र अपने मॉडल के साथ 11 व 12 फरवरी को राज्य की राजधानी देहरादून स्थित लक्ष्मण सिद्ध इंटर कालेज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। उन्होने छात्र का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिये होने की उम्मीद जताई है।


Download Android App
Download iOS App



