लगातार उत्तराखंड में डेंगू के मामले बढ़ रहे है।जिसने अब लोगों की चिंता को बाढ़ दिया है।बता दें डेंगू संक्रमण को देखते हुए सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों को सख्ती से डेंगू गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने वाले अस्पतालों पर क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट ऐक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है।
अस्पतालों में बढ़ रही है मरीजों की संख्या
आपको बता दें डेंगू मरीजों का आंकड़ा 1100 के पार पहुंच गया है, और लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने अस्पतालों के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिसमें 20 हजार तक प्लेटलेट्स गिरने पर ही प्लेटलेट्स प्रेस्क्राइब करने और स्वस्थ मरीजों को एडमिट न करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कई अस्पताल पैसे ऐंठने के चक्कर में मरीजों को कई कई दिन तक अनावश्यक भर्ती रख रहे हैं। इस वजह से वास्तव में बीमार मरीजों को बेड मिलने में दिक्कत हो रही है। बता दें परेशानी को देखते हुए विभाग की ओर से अस्पतालों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए थे। अब इन दिशा-निर्देशों का पालन सख्ती से करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की गई
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि डेंगू मरीजों के इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। सभी जिलाधिकारियों एवं सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि इसका कड़ाई से पालन हो। जो भी अस्पताल इसका पालन नहीं करता उसके खिलाफ ऐक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



