भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार आंकड़ों का मिलान करने के नाम पर कोविड-19 से रोजाना हो रही मौत संबंधी वास्तविक संख्या छुपा रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि सरकार राज्य में हर रोज कोविड-19 के कारण हो रहीं लोगों की मौत की वास्तविक संख्या को अपने आधिकारिक आंकड़े में देरी से जोड़ रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने आंकड़ों का मिलान करने का काम अभी तक पूरा नहीं किया है, जिसके कारण एक सप्ताह पहले या इससे भी पहले हुई मौत की संख्या कुल आंकड़ों में अभी तक जोड़ी जा रही हैं, इसलिए रोजाना हो रही मौत की वास्तविक जानकारी नहीं मिल पा रही।’’


Download Android App
Download iOS App



