दिग्विजय सिंह ने EVM को लेकर उठाए सवाल, कही ये बात

Summary :

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं है जो टैम्पर प्रूफ हो। एक क्षण के लिए जरा सोचिए कि कोई विकसित देश ईवीएम का इस्तेमाल क्यों नहीं करता?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर आज सवाल खड़े किए है। उन्होंने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर नए सिरे से विचार करने को कहा। एक तरफ जहां आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। 


मतगणना के शुरूआती रुझानों में कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया होता दिख रहा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ”चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं है जो टैम्पर प्रूफ हो। एक क्षण के लिए जरा सोचिए कि कोई विकसित देश ईवीएम का इस्तेमाल क्यों नहीं करता? 


उन्होंने कहा, चुनाव आयोग की लगातार यह दलील रही है कि ईवीएम से हर किसी को विश्वास होगा और समय बचेगा। क्या चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट ईवीएम से मतदान पर नए सिरे से विचार करेंगे? कांग्रेस नेता ने कहा, हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और हम ऐसा नहीं होने दे सकते कि अनैतिक लोग नतीजों को हैक करें और 1।3 अरब लोगों के जनादेश की चोरी करें।

Desk Team