ओडिशा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रदीप मांझी का सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक प्रदीप माझी फोन पर किसी से भड़काऊ भाषा में बात करते हुए कह रहे है “पेट्रोल और डीज़ल तैयार रखो। जिस क्षण आपको ऑर्डर मिलेगा, सब कुछ में आग लगा देना, बाक़ी जो होगा वो हम देख लेंगे।”
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उनके खिलाफ हिंसा भड़काने का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दरअसल, 16 साल की दलित किशोरी के कथित गैंगरेप और हत्या के विरोध में कांग्रेस की ओर से गुरुवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया था। किशोरी का 13 दिसबंर की रात से अता-पता नहीं था और अगले दिन एक खेत में खून से लथपथ उसकी लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।
अंतिम उड़ान के साथ रिटायर हुआ मिग-27, 1999 कारगिल युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका
इस मामले को लेकर जब प्रदीप माझी ने कांरीगुड़ा छाक के पास विरोध-प्रदर्शन किया, तो नबरंगपुर के एडिशनल एसपी ने हस्तक्षेप किया और उनसे इस आंदोलन को वापस लेने के लिए कहा। इसके बाद, माझी ने कथित तौर पर अपने कार्यकर्ताओं को कॉल किया और उन्हें पेट्रोल और डीजल के साथ तैयार रहने के लिए कहा।


Download Android App
Download iOS App



