तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि को उनकी 96वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन, लोकसभा सदस्य कनिमोझी और विधायकों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मरीना बीच स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान स्मारक को भव्य तरीके से सजाया गया और एम करुणानिधि के एक बड़े चित्र को स्मारक के पास साथ रखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती के मौके पर गरीबों को भोजन कराया। स्टालिन ने इस मौके पर द्रमुक के सांसदों, विधायकों तथा जिला सचिवों के साथ पार्टी कार्यालय पर बैठक की और नवनियुक्त सांसदों एवं विधायकों को एम करूणानिधि के पदचिन्हों पर चलने का आग्रह करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।

इसके अलावा पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा हिन्दी भाषा को दक्षिण के राज्यों में कथित रूप से थोपे जाने के खिलाफ एक और प्रस्ताव पारित किया और सरकार से तमिल लोगों की भावनाओं से नहीं खेलने की अपील भी की।


Download Android App
Download iOS App



