देहरादून : भीषण गर्मी के बीच रविवार शाम को उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से मौसम जहां सुहावना हो गया है, वहीं कुमाऊं में रामगंगा उफान पर आ गई। उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से लामबगड़(गैरसैंण) में भारी नुकसान हुआ है। वहीं एक एक व्यक्ति की मौत बताई जा रही है।
वहीं सूचना है कि अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र के खीड़ा में भी बादल फटने से कई घर बह गए हैं। हालांकि प्रशासन ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है, लेकिन लोग घरों के बहने को लेकर इसे बादल फटना ही बता रहे हैं। वहीं रामगंगा के उफान पर होने से पुलिस प्रशासन ने लोगों को गंगा किनारे न जाने का अलर्ट भी जारी किया है।


Download Android App
Download iOS App



