महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में 3 बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद पीड़ितों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने डीएनए परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। हादसे में 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए है। बस में कुल 33 यात्री सवार थे।
DNA पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप जएंगे
आपको बता दें, शव इतनी बुरी तरह जल चुके है कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है, जिसके कारण अधिकारियों को डीएनए परीक्षण कराना पड़ा है। बुलढाणा के जिला कलेक्टर डॉ. एचपी तुम्मोड ने बताया कि, “हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। शवों की पहचान की जा रही है। डीएनए पहचान के बाद हम शव परिजनों को सौंप देंगे।”
दमकल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची
पुलिस सूत्रों के मुताबिक,एक निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे बस डिवाइडर से टकरा गई और इसमें आग लग गई।हादसे में जीवित बचे व्यक्ति ने कहा, ‘‘बस का एक टायर फट गया और गाड़ी में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं और मेरे बगल में बैठा एक यात्री पिछले हिस्से की खिड़की तोड़कर निकलने में सफल रहे।’’जीवित बचे व्यक्ति ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस और दमकल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।


Download Android App
Download iOS App



