डॉग बाईट के मामले देश में बेहद ही आम और खतरनाक भी होते जा रहे है। ऐसे में आपको बता दे हालही में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में मारे गए 4 साल के मासूम के परिवार को 6 लाख रुपय का मुआवजा दिया जाएगा। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई।
.jpg)
सरकार ने दिया लाखों का मुआवज़ा
जानकारी के मुताबिक जीएचएमसी की महापौर गडवाल विजयलक्ष्मी ने यहां वरिष्ठ अधिकारियों गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के तीन पार्षदों के साथ बैठक की उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह लड़के के परिवार को अपने एक महीने के मानदेय के साथ दो लाख रुपये देंगी। आगे बता दें कहा गया है कि उप महापौर ने तीन नगरसेवकों के साथ उनका एक महीने का मानदेय देने का भी संकल्प लिया है।
इतना ही नहीं मेयर ने आगे कहा कि मृतक लड़के के परिवार के लिए सहायता देने के लिए राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। महापौर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए एक सर्वदलीय समिति का गठन किया जाएगा। यहां आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए सुझाव मांगे गए कुत्ता पकड़ने के लिए मौजूदा 30 वाहनों में और 20 वाहन तैनात किए जाएंगे। देखा जाये तो देशभर से डॉग बाईट के बहुत इ मामले सामने आ चुके है। जिसेक बाद सभी राज्य सरकारों को जल्द कोई बड़ा फैसला लेना बेहद ही जरुरी है।


Download Android App
Download iOS App



