दून अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक का छज्जा गिरा

Summary :

अस्पताल की छह मंजिला ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कार्य साल 2014 से चल रहा है। ब्लॉक के एक हिस्से में कुछ दिन पहले लिंटर डाला गया था।

देहरादून : तहसील चौक के पास बन रहे दून अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में रविवार देर शाम को एक भवन का छज्जा गिर गया। लिंटर खोलते ही छज्जे का गिर जाना कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम की अनियमितताओं को उजागर करता है। गमीनत रही कि कोई मजदूर छज्जे मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

कुछ मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। देर रात तक मलबे को उठाया जा रहा था। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य ने निर्माण कार्यों की जांच कराने की बात कही है। अस्पताल की छह मंजिला ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कार्य साल 2014 से चल रहा है। ब्लॉक के एक हिस्से में कुछ दिन पहले लिंटर डाला गया था। रविवार शाम को मजदूर लिंटर खोल रहे थे। इसी बीच भवन छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे वहां मजदूरों में अफरातफरी मच गई।

मरीजों को छोटी-मोटी खरोंचे जरूर कुछ मजदूरों को आई हैं। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि निर्माण स्थल पर लिंटर खोलते ही छज्जे का गिर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। निर्माण में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूपी निर्माण निगम के अफसरों को भी बुलाकर रिपोर्ट तलब की गई है।

काम खत्म होने के बाद मजदूर कंक्रीट मिक्सर मशीन को हटा रहे थे। इसी बीच मशीन का हुक कच्चे लिंटर पर फंस गया। जिससे एक हिस्सा गिर गया। ठेकेदार को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है। इस काम का खर्च ठेकेदार वहन करेगा।

Desk Team