बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का फ़िल्मी करियर इन दिनों डांवाडोल चल रहा है और आखिर बार वो फिल्म रेस 3 में दिखाई दिए थे। उसके बाद से बॉबी अब चर्चा में है और इन दिनों उनकी अपनी पत्नी तान्या के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बॉबी देओल इस तस्वीर में काफी रोमांटिक नजर आ रहे है वही उनकी पत्नी तान्या का मूड थोड़ा अटपटा सा लग रहा है। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अब सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर शुरू कर दिया है।
आपको बता दें इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खुद बॉबी देओल ने शेयर किया है और साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है ‘सच्चा प्यार और मेरी प्यारी वाइफ’, लेकिन उनका अपनी पत्नी के लिए ये प्यार शायद सोशल मीडिया यूजर्स को खास पसंद नहीं आ रहा है।
बॉबी देओल की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया में काफी भद्दे कमेंट्स भी आ रहे है। एक यूजर्स ने बॉबी की इस तस्वीर पर कमेंट कर के कहा : पीके है क्या? वहीं एक और शख्स ने कहा- पत्नी के एक्सप्रेशन काफी डरावने हैं। वहीँ और भी कुछ यूजर्स ने काफी अटपटे कमैंट्स किये है।
आपको बता दें बॉबी देओल की शादी साल 1996 में हुई थी और तान्या एक बड़े बिज़नेस घराने से ताल्लुक रखती है। बॉबी देओल को तान्या ने हमेशा सपोर्ट किया है और जब बॉबी का बॉलीवुड करियर खत्म हो गया था तब भी तान्या ने उन्हें फाइनेंशियली बहुत सपोर्ट किया है।
बॉबी देओल ने अपने फ़िल्मी करियर में बहुत उतर चढाव देखें है और साल 2016 में तो उनकी स्थिति बेहद खराब हो गयी थी। उनके पास उस वक्त कोई फिल्म नहीं थी और उन्हें दिल्ली के नाइट क्लब में DJ तक बनना पड़ा था।
बॉबी की पत्नी तान्या खुद बिज़नेस चलाती है और ‘द गुड अर्थ’ नाम से उनका खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस है। तान्या फाइनेंशियली काफी मजबूत है और उनके पास कई नामी क्लाइंट्स है। तान्या इसके साथ साथ एक डिज़ाइनर भी है और कई फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन का भी काम कर चुकी है।
बॉबी देओल हमेशा अपनी पत्नी की तारीफ करते है की तान्या ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है और ग्लैमर की दुनिया से हमेशा दूर ही रही हैं। वहीँ तान्या का कहना है कि बॉबी उनके काम में ज्यादा दखल नहीं देते और उन्हें सपोर्ट ही करते है। देओल फॅमिली भी उनसे काफी प्यार करती है और बॉबी के साथ साथ सनी भैया की उनकी काफी तारीफ करते है।
देखिये बॉबी की तस्वीर पर लोगों ने कैसे कैसे कॉमेंट्स किये है :
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
सलमान खान पहले इस अभिनेत्री के साथ लड़ा चुकें है इश्क,अब करेंगे बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च


Download Android App
Download iOS App

















