उत्तराखंड व हिमाचल में सभी सीटें जीतेगी भाजपा : तीरथ

Summary :

तीरथ रावत ने कहा भाजपा 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे हिमाचल व उत्तराखंड की सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी।

ऋषिकेश : भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे हिमाचल व उत्तराखंड की सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। यह दावा तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को मुनि की रेती स्थित क्रांति चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उनके स्वागत के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है।

जिनके शासनकाल में पूरे देश के अंदर विकास की गंगा बह रही है। यह चुनाव विकास पर लड़ा जाएगा, उनका कहना था कि कांग्रेस का इस चुनाव में पूरी तरह सफाया हो जाएगा। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अन्य दलों का गठन गठजोड़ बन रहा है उसका कोई प्रभाव वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव पर नहीं पड़ेगा। क्योंकि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया है और वह एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा उसका झूठ सबके सामने है। कांग्रेस ने हमेशा देश में घोटाले और भ्रष्टाचार को ही जन्म दिया है।

लेकिन अब देश की जनता ईमानदार प्रधानमंत्री को देखना चाहती है, उनका कहना था कि धानमंत्री ने देश में ही नहीं बल्कि विश्व में भी भारत का नाम रोशन किया है जिसके कारण उन पर विश्वास बना है स्वागत करने वालों ने राकेश संगर, प्रदीप बड़ोला, नलीनी भट्ट, बीना गौड, सुमन थलवाल, जय प्रकाश कोठारी, दिनेश कोठियाल, राजेश भट्ट, सरोज भंडारी, सहित काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह का स्वागत किया।

Desk Team